जयपुर से चुराई गई बाइक सहित आरोपी भुसावर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भरतपुर 31अगस्त

जयपुर से चुराई गई बाइक सहित आरोपी भुसावर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भरतपुर. जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र से चुराई गई बाइक को भुसावर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए थाने पर टीम का गठन किया गया। जहां टीम को एक व्यक्ति को चोरी की बाइक सहित वल्लभगढ की तरफ से भुसावर आने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर टीम ने नाकाबंदी कर मुखबिर सूचना पर मुलजिम गांव बल्लभगढ़ निवासी राकेश (20) उर्फ सूरज पुत्र प्रेमसिह जाट के कब्जे से चोरी की गई बिना नंबरी बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि पूछताछ पर मुलजिम ने उक्त बाइक जयपुर के थाना खो-नागोरियान से चोरी करना बताया। जिसकी थाना खो- नागोरियान पर जानकारी की। वहीं अब आरोपी से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!