भरतपुर 17 अगस्त
जर्जर हालत में अपनी बारी का इंतजार करता हुआ खानवां का ऐतिहासिक पुल
प्रशासन का इस ओर नहीं है कोई ध्यान, जबकि स्थानीय लोगों को पुल गिरने का सता रहा डर
भरतपुर. जिले के रूपवास इलाके में आने वाले जर्जर खानवां पुल की ओर भले ही प्रशासन का का कोई ध्यान नहीं जा रहा हो लेकिन स्थानीय लोगों को पुल के गिरने का खतरा सता रहा है। शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया- नेशनल हाईवे 123 पर खानवां का पुल है। यह काफी पुराना ऐतिहासिक पुल है। पिछले 30 साल से पुल की कोई रिपेयरिंग नहीं हुई है। आसपास रोड़ बनाये जाते हैं लेकिन पुल को छोड़ दिया जाता है। सड़क को आगे पीछे से रिपेयर कर दिया जाता है। इस समय पुल जर्जर स्थिति में है। पुल की रेलिंग भी टूटी हुई है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अगर कोई बड़ी अनहोनी होती है तो, उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। स्थानीय लोग कई बार इसकी मरम्मत की आवाज उठा चुके हैं। गौरतलब है कि यह पुल पीडब्ल्यूडी ने बनाया था,उसके बाद इस पुल को एनएचएआई को हैंडओवर कर दिया गया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे