मंगलवार को मेजा ब्लॉक के सभागार में जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ, जिसमें प्रशिक्षकों ने पानी के संरक्षण और उनके उपयोग पर विचार रखा।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पानी का भंडारण जरूरी है। श्री मिश्र ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोग पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो आगामी दिनों के लिए घातक साबित होगा।कार्यक्रम में प्रशिक्षक संतोष गुप्ता ने मिशन के तहत लोगों को जल से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे विस्तार से बताया और उसके समाधान की जानकारी दी। प्रधान संघ के जिला प्रभारी अनिल शुक्ल ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना के बारे में जानकारी दी। शिविर में नमामे गंगे द्वारा चलायी जा रही स्कीम हर घर जल हर घर नल से सभी को पानी मिल सके शुद्ध पानी ग्रामीणों को मिले उसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जल समितियों का गठन करना होगा, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। एई संदीप मौर्य ने मेजा, मांडा में पानी की समस्या पर चर्चा करते हुए जल की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिविर का आयोजन मेरा पथ एजुकेशन लिमिटेड नोएडा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद मिश्र व जिला पंचायत सदस्य नंदलाल पटेल द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित प्रधानों व ग्राम रोजगार सेवकों को सम्मानित करते हुए किट वितरित किया गया। ब्लॉक क्वार्डिनेटर आकाश गर्ग,आदर्श मिश्र, दिलीप यादव और संदीप बिंद का सहयोग सराहनीय रहा। कलस्टर हेड विनीत शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रमुख रुप प्रधान पंकज राव, संजय कुशवाहा, रामजी यादव, इंद्र कुमार, राकेश कुमार, रिजवान, हीरामणि, पुष्पराज सिंह, राजेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार, राजेश पाठक, राजेंद्र पांडे, अमित सिंह, सुभाष तथा रोजगार सेवक अर्चना देवी, प्रशांत यादव, सुजीत कुमार, शिव बाबू, संजय तिवारी, आशुतोष मिश्र, मयंक और सीताराम सहित सभीप्रधान व रोजगार सेवक मौजूद रहे |
