जानलेवा हमला करने के आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने के आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार

भरतपुर.जिले की चिकसाना थाना पुलिस ने जानलेवा हमला कर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने के सब इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने बताया कि 6 जून को रामवीर पुत्र रमनलाल निवासी नगला चांदमारी ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि 5 जून को शाम 6 बजे उसके पिता के मोबाईल नम्बर 9694333690 पर रोशनी पत्नी नीरज को फोन आया और उसने कहा कि आप हमारे घर आकर अपना हिसाब-किताब कर ले जाओ। जिसके बाद रमनलाल शाम करीब 7 बजे रोशनी के घर के पास स्थित उसके बाड़े पहुँचे। बाड़े में पहले से ही मौजूद रोशनी व उसका पति नीरज व मकान मालिक रवि, रामू आदि लोग लाठी-डण्डा व दरात लेकर मौजूद थे। सभी लोगों ने एकराय होकर रमनलाल पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। रोशनी ने दरात से रमनलाल पर वार किया जिससे रमनलाल के हाथ की अंगुलियों कट गई और अंगूठी गिर गई जिसको इन सभी लोगों ने उठा लिया। इतने में नीरज ने लाठी से रमनलाल को जान से मारने की नीयत से वार किया जो कि रमनलाल के सिर पर लगा जिससे रमनलाल का सिर फट गया और बुरी तरह से लहुलुहान हो गये तथा जमीन पर गिर गये। रामनलाल के मरणासन्न अवस्था में होने पर उनकी चीख पुकार करने पर गाँव के लखन, टिंकू, हुकमचन्द, हैप्पी व आसपास के अन्य काफी लोग मौके पर पहुँचे। जिन्होंने रमनलाल को उन लोगों से वमुश्किल बचाया। और आरबीएम अस्पताल भरतपुर में आईसीयू में भर्ती कराया, जिनकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमनलाल की मारपीट कर हत्या के आरोप में आरोपी नीरज पुत्र गंगाप्रसाद उम्र 31 साल व श्रीमति रोशनी पत्नी नीरज उम्र 30 साल जातियान ब्राह्मण निवासियान सुन्डियाना थाना नदबई हाल न्यू पुष्पवाटिका कॉलोनी थाना चिकसाना को गिरफ्तार किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!