बिग ब्रेकिंग
जिलाधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों से 75% मतदान कराने में मांगी मदद।
बांदा। विधानसभा के चुनावों में ज़िला अधिकारी अनुराग पटेल ने लोकतंत्र सेनानियों की बैठक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में मदद करने की अपील की है। जिला अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में लोकतंत्र सेनानियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान मांगा है। जिला अधिकारी ने चिट्ठी लिखकर कहा कि आप लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनेकों कठिनाइयों का सामना किया है। लोकतंत्र की अलख जगाने में अहम भूमिका निभाई है। आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान में 75 प्रतशित से अधिक मतदान कराकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में आपकी दृढता एवं लगनशीलता की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें उम्मीद है कि अपने गृह नगर में मतदान बढ़ाने के लिए लोगो को प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे। पूर्ण विश्वास है कि आप अपने जनपद-प्रदेश व देश के विकास एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान करने हेतु चैपाल चर्चा में मशगूल होंगे जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढेगा और लोकतंत्र मजबूत होगा। जिला अधिकारी ने बताया कि आप सभी लोंगो को ज्ञात है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की रणभेरी बज चुकी है और प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है जिसके अनुक्रम में जनपद में चतुर्थ चरण में 23 फरवरी 2022 को मतदान होना निर्धारित है और 08 जनवरी 2022 से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है जो 27 जनवरी 2022 से नामांकन की प्रक्रिया से शुरू होकर 10 मार्च 2022 को मतगणना एवं परिणाम घोषित होने के उपरांत 12 मार्च 2022 को समाप्त होगी। उन्होंने यह भी बताया कि विगत विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में चारों विधानसभाओं में कुल 59.65 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 60 प्रतिशत से भी कम था जिसके कारण इस बार 23 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान में मतदान बढाकर 75 प्रतिशत से अधिक किया जाना है। यह कार्य बिना आप लोंगो के सहयोग के संभव नही है। ‘‘वह सभा नही जिसमें वृद्ध न हों’’। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों से गुजारिश किया कि 23 फरवरी 2022 को जनपद की चारों विधानसभाओं में होने वाले मतदान में अपनी-अपनी विधानसभा में मतदाताओं को मतदान करने हेतु अवश्य प्रेरित करें जिससे जनपद का 75 प्रतिशत प्लस मतदान का लक्ष्य प्राप्त कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को लोकतंत्र का सजग प्रहरी मानते हुए जिला प्रशासन ने यहां आमंत्रित किया है और आप लोंगो से मार्गदर्शन एवं आर्शीवाद की अपेक्षा रखता हूॅ। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों, बहुओं एवं नाती-नातिनों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करेंगे।
बाँदा जिला संवाददाता R9 भारत से शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट