जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन बंदी हुए फरार, पुलिस ने पहचान सूचना देने की अपील

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन बंदी हुए फरार, पुलिस ने पहचान सूचना देने की अपील

कोरबा//जिला जेल कोरबा से दिनांक 02 अगस्त को दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के मध्य चार विचाराधीन बंदी जेल परिसर के भीतर स्थित गौशाला की दीवार फांदकर फरार हो गए।

पुलिस के द्वारा फरार बंदियों की पहचान दी गयी हैं जिसके अंतर्गत 1) राजा कंवर, पिता टीकाराम कंवर, उम्र-22 वर्ष, निवासी-भुलसीडीह, चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा, 2) दशरथ सिदार, पिता प्रताप सिंह सिदार, उम्र-19 वर्ष, निवासी-पोड़ीबहार नीचे मोहल्ला, थाना बालकोनगर, 3) सर्ना सिंकू, पिता शंकर सिंकू, उम्र-26 वर्ष, निवासी लालघाट मुंडा मोहल्ला, थाना बालकोनगर, 4) चन्द्रशेखर राठिया, पिता सूरज प्रसाद राठिया, उम्र-20 वर्ष, निवासी कमतरा, थाना घड़घोरा, जिला रायगढ़ हैं।
जेल प्रशासन के अनुसार, चारों बंदियों ने गौशाला की पिछली दीवार के रास्ते से जेल से भागने की योजना बनाई और उसे सफलता पूर्वक अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल विभाग एवं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना सिविल लाइन रामपुर में प्रकरण क्रमांक 466/2025, धारा 262 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जेल प्रशासन और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फरार हुए आरोपियों की पहचान और तलाशी के लिए पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी पुलिस थानों और चेक पोस्टों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही सभी के फोटो भी जारी कर दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जल्दी सभी फरार कैदियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील करी है कि यदि फरार बंदियों के संबंध में किसी को कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें: कंट्रोल रूम कोरबा – 9479193399, थाना सिविल लाइन प्रभारी – 9479280226 / 7693913611 सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!