जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केदो का निरीक्षण, पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

नदबई। आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी भरतपुर डॉ. अमित यादव द्वारा मतदान केन्द्र संख्या 134 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अटारी, 129 एवं 130 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पींगोरा, 214 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर तथा 217-218, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरैरा आदि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुगम मतदान हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।तदोपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव-2024 संबंधी बैठक का आयोजन पंचायत समिति सभागार नदबई में किया गया। जिसमें वल्नरेबलिटी मैपिंग, कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्रों पर छाया, पानी, रैम्प, बिजली, दरवाजे आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त भ्रमण कर भयग्रस्त मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने एवं मतदान प्रक्रिया के दौरान यथासंभव मदद करने संबंधी निर्देश प्रदान किए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय भरतपुर मृदुल कच्छावा, उपखण्ड अधिकारी नदबई गंगाधर मीणा, वृत्ताधिकारी नदबई पूनम भरगड, तहसीलदार नदबई, विकास अधिकारी नदबई एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।।
भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे