डंडा प्रखंड के ग्राम पंचायत भवन भीखही में एक सामाजिक परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया इस सभा की अध्यक्षता डंडा जिला परिषद प्रतिनिधि श्री विजय चौधरी जी ने की, वह सभा का संचालन झारखंड निषाद विकास संघ के पलामू जिला सचिव शिक्षक रमेश चौधरी ने की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड निषाद विकास संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवरी कला पंचायत मुखिया पति श्री रामा शंकर चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि श्री संजय चौधरी पलामू प्रमंडल प्रभारी झारखंड निषाद विकास संघ,कमलेश श्री कमलेश चौधरी केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड निषाद विकास ,जितेंद्र चंद्रवंशी एडवोकेट कुलदेव चौधरी ,अनिल चौधरी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय संत शिल्पकार भीखू भी मैत्रे मेता बोधि के साथ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि संयुक्त रुप से वीरांगना फूलन देवी,वीर एकलव्य तथा गुहा राज निषाद के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई! सर्वप्रथम भीखु मैत्रेय मेता बोधि जी ने अपने वाचन में मल वंश का इतिहास व संस्कृति के बारे में बताया और कहा कि पूर्व में हम मलवंशी राजा हुआ करते थे और राज चलाते थे साथ ही फूलन देवी जी के जीवनी को भी विस्तार से बताया तथा थारिया में हो रहे वीरांगना फूलन देवी जी के प्रतिमा निर्माण में सहयोग पर भी चर्चा करते हुए बल दिए! फिर वक्तव्य की कड़ी में शिक्षक कमलेश चौधरी ने भी सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि आज सभी महिलाओं को वीरांगना फूलन देवी बनने की जरूरत है इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी चढ़कर हिस्सा लिया!वक्तव्य की कड़ी में अनिता देवी और अमोला देवी ने भी संगीत के माध्यम से फूलन देवी जी के विचारों को रखा! एवं शिवनारायण चौधरी जी भी संगीत के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों का मन बहलाया !बहुत सारे अथितियों मे रामगती चौधरी,दामोदर चौधरी,संजय चौधरी,बीरेंद्र चौधरी अपना अपना सामाजिक परिवर्तन व वीरांगना फूलन देवी के विचारों को रखा! अंत में मुख्य अतिथि श्री रामाशंकर चौधरी ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए वीरांगना फूलन देवी के विचारों को रखा साथ ही फूलन एकता मंच के संस्थापक शैलेश चंद्रवंशी ने भी फूलन देवी के विचारों से सभी लोगों को अवगत करवाया!इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमलाल चौधरी, लालबिहारी चौधरी,रामप्रसाद चौधरी,शिवलाल चौधरी,बीरेंद्र साव,डंडा मुखिया कामेश्वर चौधरी,डंडा जिला परिषद सदस्य तारा देवी,भीखही पंचायत मुखिया दुलारी देवी,नंदू चौधरी,राजनाथ चौधरी, मंगर चौधरी,अशोक राम,मनोज चौधरी,जयनाथ चौधरी,डंडा पंचायत समिति विजय चौधरी,अजय चौधरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे! अंत में सभाध्यक्ष विजय चौधरी जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गई!