जिला पुलिस बल और भारतीय सीमा सुरक्षा बल द्वारा शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने निकाला जा रहा लगातार फ्लैग मार्च*

* जिला पुलिस बल और भारतीय सीमा सुरक्षा बल द्वारा शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने निकाला जा रहा लगातार फ्लैग मार्च*

जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई पुलिस दिनांक 14.10.2023
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है , त्यों त्यों जिला पुलिस प्रशासन सजग नजर आ रहा है, बीते सप्ताह से लगातार जिला के अलग-अलग क्षेत्रों पर एफएसटी/एसएसटी (निगरानी दल) चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों पर सतत निगाह रख रही है तो वही दूसरी ओर मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को आवश्यक समझाइए वह चालानी कार्रवाई किया जा रहा है इसी कड़ी में आज दिनांक 14.10.2023 को स्वयं जिले के कप्तान अंकिता शर्मा ने स्वयं मोटर वाहन चेकिंग प्वाइंटों में पहुंचकर मोटर वाहन चेकिंग में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर सतर्कता से ड्यूटी करने निर्देशित किया, वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो वाहन चालकों पर कार्यवाही किया गया एवं वाहनों में पद का नेम प्लेट लगाकर रखने वाले वाहन चालकों का नेम प्लेट निकलवाया गया एवं जप्ती की कार्यवाही किया जा रहा है, इस दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, तीन सवारी, प्रेशर हॉर्न इन सभी वाहनों पर कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दिया गया है साथ ही आपत्तिजनक वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!