जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

दिनांक 14 दिसंबर, 2024

 

आज दिनांक 14 दिसंबर, 2024 को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा भारत भूषण भसीन के अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक, मिस्टर राज, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, लोक अभियोजक, नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ पक्षकारगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 18 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1362 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 621 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 741है, जिसमें अपराधिक मामले की संख्या146 , विद्युत वादों की संख्या 105, मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 04 , रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 452 , खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 32 , पारिवारिक वाद से संबंधित मामले की संख्या 04 एन आई एक्ट मामले की संख्या 02 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल मो0 -59335118 रुपए समझौता की राशि रही। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रामचंद्र सिंह +2 विद्यालय बिराहिमपुर करजा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं किताब देकर सम्मानित भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!