29 जुलाई धौलपुर
मनोहर सिंह चाहर ब्यूरो चीफ धौलपुर
जिले में एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही का 2 दिन चला विशेष अभियान
धौलपुर पुलिस की 70 टीमों ने अलग अलग 377 स्थानों पर दबिशें देकर हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर, अवैध शराब, अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान एवं वांछित अपराधियों सहित कुल 177 अपराधियों को किया गिरफ्तार
अवैध शराब की धरपकड़ में 9 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध देशी शराब के 489 पव्वे, 68 बीयर की बोतल, 15 अंग्रेजी शराब के पब्बा की जब्त
अवैध हथियारों की धरपकड़ में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 03 अवैध कट्टा 315 बोर किए जब्त
विशेष अभियान में दो इनामी बदमाश भी किये गये गिरफ्तार
पुलिस की टीमों ने 38 गिरफ्तार स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार

श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर श्री राहुल प्रकाश आईपीएस के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा के नेतृत्व में जिले में दो दिन एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही के अन्तर्गत हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर व उनके सहयोगियों एवं अवैध हथियार, अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया| इस अभियान के अन्तर्गत जिले में 27 व 28 जुलाई 2024 को पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी श्री कमल कुमार जांगिड के सुपरवीजन में सभी थानों पर विशेष टीमे गठित कर अलग अलग स्थानों पर दबिशें दी गई| इस अभियान में करीब 273 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 70 टीमों ने कार्रवाई में भाग लेकर 377 स्थानों पर दबिश देकर 177 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान में 02 इनामी बदमाश, 01 हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर, 30 आरोपियों को विभिन्न प्रकरणों में वांछित चलने पर, 38 स्थाई वारंटियों /पीओ/ धारा 335 बीएनएसएस, 03 आरोपियों को अवैध हथियार, 7 आरोपियों को अवैध शराब, 03 आरोपियों को अवैध खनन एवं 93 अपराधियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|
अवैध शराब की धरपकड़ में 9 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध देशी शराब के 489 पव्वे, 68 बीयर की बोतल, 15 अंग्रेजी शराब के पब्बे किए जब्त
एरिया डॉमीनेशन के विशेष अभियान में पुलिस की टीमों द्वारा जिले में अवैध शराब की धरपकड़ में कार्यवाही कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है|
पुलिस थाना बाडी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी आबिद पुत्र हसमुद्दीन निवासी कहारगली चंगवरियापाडा कस्बा बाडी के कब्जे से अवैध शराब के 58 पव्वा एवं आरोपी रामू पुत्र महावीर निवासी धनोरा रोड बाडी थाना बाडी के कब्जे से 62 अवैध शराब के पव्वा, पुलिस थाना निहालगंज द्वारा आरोपी लोकेश पुत्र लाखन सिंह निवासी गौशाला कोलोनी थाना निहालगंज धौलपुर के कब्जे से 61 पव्वा, पुलिस थाना मनियां द्वारा आरोपी राम वकील पुत्र दीवान सिंह निवासी राडौली थाना मनियां जिला धौलपुर के कब्जे से 48 बीयर की बोतल, आरोपी अजय पुत्र शिवचरन निवासी राडौली थाना मनियां के कब्जे से 55 अवैध शराब के पव्वे, पुलिस थाना दिहोली द्वारा आरोपी तुलाराम पुत्र जगना निवासी शंकरपुरा थाना दिहोली के कब्जे से 62 अवैध शराब के पव्वे, पुलिस थाना राजाखेड़ा द्वारा आरोपी राजवीर पुत्र निरंजन निवासी गाँव अम्बरपुर थाना राजाखेड़ा के कब्जे से अवैध शराब के 80 पव्वे, 15 अंग्रेजी शराब के पव्वे, 8 बीयर की बोतल एवं कार सिफ्ट डिजायर कार, पुलिस थाना सरमथुरा पुलिस द्वारा आरोपी हरीराम पुत्र फैलीराम निवासी मढासिल थाना सरमथुरा जिला धौलपुर के कब्जे से 50 अवैध देशी शराब के पव्वे एवं राम लखन पुत्र भगवान सिंह निवासी विझौली के कब्जे से अवैध शराब के 61 पव्वे व 10 बीयर की बोतल को जब्त करने में सफलता हासिल की है|
पुलिस की टीमों ने 38 गिरफ्तारी/ स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार
एरीना डोमिनेशन के विशेष अभियान के अन्तर्गत सरमथुरा पुलिस द्वारा 10, बसईडांग पुलिस द्वारा 09, बाडी पुलिस द्वारा 04, बसेडी पुलिस द्वारा 04, सदर पुलिस द्वारा 04, निहालगंज द्वारा 02, कंचनपुर पुलिस द्वारा 02, कोतवाली पुलिस द्वारा 01, राजाखेड़ा पुलिस द्वारा 01, दिहोली द्वारा 01 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|
अवैध हथियारों की धरपकड़ में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 03 अवैध कट्टा 315 बोर किए जब्त
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि एरिया डोमिनेशन के इस विशेष अभियान के अन्तर्गत अवैध हथियारों की धरपकड़ में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 03 अवैध देशी कट्टा 315 बोर को जब्त करने में सफलता हासिल हुई है राजाखेड़ा पुलिस द्वारा आरोपी आशीष पुत्र भुल्लन सिंह निवासी दगरा थाना राजाखेड़ा को 1 अवैध देशी कट्टा 315 बोर, पुलिस थाना सदर धौलपुर पुलिस द्वारा आरोपी वीरेन्द्र पुत्र रामहेत निवासी नकटपुरा थाना सदर धौलपुर को रीको एरिया से 01 अवैध कट्टा 315 बोर मय कारतूस एवं आरोपी भाईराम पुत्र मोहन सिंह निवासी अब्दुलपुर थाना कंचनपुर को भगवान देई कोल्ड स्टोर के पास रीको एरिया से 01 अवैध देशी कट्टा 315 बोर के गिरफ्तार किया गया है|
02 इनामी बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
इस अभियान के अन्तर्गत 02 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, थाना आंगई पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे 85 हजार के इनामी बदमाश रामसहाय पुत्र रघुनाथ निवासी कुदिन्ना थाना सोने का गुर्जा जिला धौलपुर को थाना आंगई पुलिस द्वारा प्रोडेक्शन वारंट पर जिला जेल सिवनी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, उक्त आरोपी पर धौलपुर पुलिस द्वारा 25 हजार एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से 60 हजार की इनाम घोषित है| इसके साथ ही थाना सदर धौलपुर द्वारा 10 हजार रुपये के इनामी बजरी माफिया रामकेश पुत्र रामगोपाल उर्फ गोपाल जाति गुर्जर निवासी मानपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| वांछित आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं अवैध कार्यो में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही जारी रहेगी|