जेएमएम ने किया पूरनानगर पंचायत का गठन
REPOTER BY – मुकेश गोस्वामी
कोडरमा। प्रखंड अंर्तगत पूरनानगर पंचायत के ग्राम पूरनानगर में झारखंड मुक्ति मोर्चा का पंचायत स्तरीय बैठक दिन सोमवार को आयोजित किया है। बैठक की अध्यक्षता कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष जेएमएम चंद्रदेव यादव वहीं संचालन प्रखंड सचिव कोडरमा जेएमएम उमेश यादव के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिनमें आकाश सोनी अध्यक्ष सूरज सोनी उपाध्यक्ष एवं 15 कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। एवं 17 जनवरी 2023 को 25 हाईस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार यात्रा कार्यक्रम को लेकर इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव एवं सचिव उमेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन का रीढ़ होते हैं और पंचायत कमेटी का पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका होता है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में जनहित में अच्छा कार्य कर रहे हैं इसलिए आभार यात्रा में कार्यक्रम में आप लोग अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुने इस बैठक में त्रिवेणी सोना महेश दास लखन यादव प्रकाश दास राजकुमार दास दिलीप कुमार अंकित कुमार, वासुदेव यादव, मनीष यादव, सूरज दास, विक्रम दास, प्रकाश दास, अजय यादव, इत्यादि लोग मौजूद थे।