ज्ञान से बड़ा कोई धन नही – इं अरुणेश सिंह

लोकेशन बांदा
रिपोर्ट – शिवविलास शर्मा संवाददाता

ज्ञान से बड़ा कोई धन नही – इं अरुणेश सिंह

बांदा

ज्ञान का दान महादान होता है, ज्ञान से बड़ा कोई धन नहीं होता है! इसी सोच के साथ ग्राम पंचायत कोर्रा खुर्द के काम्पोजिट विद्यालय में शिवकृष्ण मल्टीस्पेसलिस्ट हॉस्पिटल बांदा के डायरेक्टर द्वारा निशुल्क कांपी किताबे पेंसिल वितरण की गई है।

कोर्रा खुर्द के कांपोजिट विद्यालय में मल्टीस्पेसलिस्ट हॉस्पिटल बांदा के इं.अरुणेश सिंह, डॉ. संगीता सिंह द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क कॉपी वितरण गरीब कमजोर छात्र/छात्राओ को सम्मान के साथ नई सोच एक कदम शिक्षा की ओर कक्षा-1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को कॉपी, हिंदी अंग्रेजी, गणित की प्रदान की गई और साथ में पेंसिल रबड़ भी दी गई है। डायरेक्टर ने बताया की कॉपी और किताब हमारे जीवन की एकमात्र ऐसी अनमोल वस्तु है जो हमें खुद से रूबरू कराती है। किताब बिना बोले आपके मन में एक आवाज भर देती है। किताब के माध्यम से हम ज्ञान की प्राप्ति कर सकते हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है।
इस मौके पर बच्चो वा अभिभावकों को शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिससे उन तमाम गरीब बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा से जोड़ा जा सके। और शिक्षा के अहम मुद्दो पर बात चीत हुई और जो बच्चों के सर्वांगीण विकास करने में बच्चों की मदद हो सके और बच्चे अपने लक्ष्य की ओर एक कदम बढ़ा सकें।
इस मौके पर रामकुमार प्रधानाचार्य, सर्वेंद्र कुमार सहायक अध्यापक, श्रीमती विमला, अरुण कुमार पटेल विधानसभा अध्यक्ष अपना दल एस पार्टी बबेरु, रोहित सविता , योगेंद्र पटेल, संजय कुमार सदस्य – गर्ल्स एजुकेटेड संस्था सहित उपस्थित सभी लोगो ने निःशुल्क कॉपी वितरण प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!