झारखंड की हेमंत सरकार ने पूरे झारखंड को लूटने का काम किया है-नितेश चंद्रवंशी

संवाददाता- रवि छाबड़ा झुमरी तिलैया

झारखंड की हेमंत सरकार ने पूरे झारखंड को लूटने का काम किया है-नितेश चंद्रवंशी

कोडरमा:भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की ओर से कोडरमा समाहरणालय मैं झारखंड मैं हेमंत सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया। जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार झूठ और लूट के 2 साल निकम्मी सरकार ने पूरे झारखंड को लूटने का काम किया है। बिजली ,पानी, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त रही। जेपीएससी की बहाली में भी सरकार एक एक रूम में 100 विद्यार्थियों को बैठाकर एग्जाम दिलाई, और 49 उत्तीर्ण छात्रों को अनुत्तीर्ण करना और ओमर सीट का गायब बताना सरकार की असफलता को बखान करता है । जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा जिस सरकार के मंत्री फर्जी स्कूटर, बोलेरो के नंबर पर फर्जी यात्रा बिल बनाते हैं और करोड़ों का घोटाला करते हैं ।पेयजल स्वच्छता के नाम पर चापाकल घोटाला करते हैं। महिला दारोगा रूपा तिर्की की हत्या हो जाती है तो सोचिए इस राज्य में महिला कितनी सुरक्षित है। भाजपा नेता रमेश हर्षधर ने कहा झारखंड सरकार अपने बजट का भी खर्च नहीं कर पा रही है अभी तक बजट के मात्र 25% खर्च हुआ है तो सरकार की मनसा केवल मार्च लूट की है ।जिला महामंत्री राजकुमार यादव , देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, बेदू साव, आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जूही दासगुप्ता, जिला मंत्री कांति देवी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र कुमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूरज मेहता, कोडरमा नगर पंचायत संयोजक नरेंद्र पाल, कोडरमा ग्रामीण नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह, विजय यादव ,द्वारिका राणा, किशोर पंडित, प्रदीप कुमार पांडेय, दिनेश्वर प्रसाद, चंद्रभूषण साव, मिथिलेश सिंह, ए.के सिंह, सुमित चंद्रवंशी, प्रवीण पांडेय,राजेश सिन्हा ,नवीन चौधरी, अविनाश चंद्रवंशी, अजय रवानी, कुमार, इंद्रदेव मोदी, हरि पंडित, विनय शांडिल्य, विनोद सिन्हा, नवीन कुमार, नगीना पासवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!