बुधवार को टाटा स्टील के उपाध्यक्ष राजीव मुखर्जी और कार्यवाहक उपाध्यक्ष श्रीमती नीना सिंह, सीएसआर हेड अनिल कुमार यूनिट हेड तुलसी का एस्पायर और टाटा स्टील के तत्वावधान से संचालित बालिका आरबीसी नोवामुंडी में विजिट किया गया।

जिसमें सर्वप्रथम बालिका आरबीसी के बच्चियों के द्वारा टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट और कार्यवाहक उपाध्यक्ष को तिलक लगाकर और बुके देकर उनका स्वागत किया, इसके उपरान्त एस्पायर के द्वारा किये गए पिछले पांच बर्षों के कार्यों को राजीव मुखर्जी और नीना सिंह के साथ साझा किया तत्पश्चात वाईस president ने बच्चों को अपने परिचय दिए औऱ बच्चों के द्वारा तैयार किया गया नाटक को सर् के समक्ष बच्चों ने प्रस्तुत की जिसमे सर ने बच्चों की काफी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये और साथ साथ बच्चों को हौसला अफजाई करते हुए आगे की पढ़ाई पूरी करने की बात कही और अच्छे नागरिक बन देश दुनिया मे नाम रोशन करें।
इस दरम्यान बच्चों ने अपना अपना अनुभव को साझा किए की आगे वो पढ़ लिखकर क्या बनेंगे इसमे कुछ बच्चे डॉक्टर तो कुछ बच्चे पुलिस अधिकारी बनने की बात कही ,राजीव मुखर्जी ने सारे बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किये । इसके साथ ही धन्यवाद ज्ञापन देकर विजिट कार्यक्रम को समाप्त किया गया।