पलामू जिले की तरहसी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी टीएसपीसी के एरिया कमांडर शशिकांत जी और सुरेश जी के पास बीड़ी पत्ता ठेकेदार से वसूला गया लेवी का पैसा करीब ₹300000 पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बरामद कर लिया है हालांकि जो शख्स टीएसपीसी एरिया कमांडर तक लेवी के रुपए पहुंचाने गया था वह पुलिस गिरफ्त से भाग निकला पुलिस ने इस सिलसिले में टीएसपीसी के एरिया कमांडर शशिकांत जी उर्फ उदेश जी उर्फ आरिफ जी एवं सहयोगी एक अज्ञात के विरुद्ध कांड अंकित किया है बरामद रुपए पांच ₹500 के गड्डी में मिले हैं पैसे प्लास्टिक के थैला में पैक कर ले जाए जा रहे थे

बताया जाता है कि 12 जून को पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि बीड़ी पत्ता ठेकेदारों से लेवी का पैसा लेने के लिए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर शशिकांत जी और सुदेश भी एक अज्ञात व्यक्ति को बीड़ी पत्ता ठेकेदारों से लेवी का पैसा लेने हेतु ग्राम सिल तेलिया कला के राजेंद्र सिंह के घर के आस पास भेजा है इस सूचना पर तन्हा दर्ज करते हुए एक टीम का गठन किया गया और सील दिव्याकला पचकुवा टोंगरी जंगल में छापामारी अभियान तेज किया गया छापामारी के क्रम में एक अज्ञात व्यक्ति गांव से जंगल की ओर हाथ में प्लास्टिक के थैले लिए जा रहा था उसको रोकने की आवाज दी गई तो वह पुलिस बल को देखकर भागने लगा पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया तो उक्त अज्ञात व्यक्ति प्लास्टिक का थैला फेंक कर जंगल झाड़ का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा भागे हुए व्यक्ति के द्वारा फेंके गए प्लास्टिक के थैले को सफलतापूर्वक सर सतर्कता पूर्वक जांच की गई तो उसमें पांच ₹500 के नोट 6 गड्डी में मिले गिनने के पश्चात कुल ₹300000 बरामद हुए इस संबंध में कांड दर्ज किया गया और छानबीन शुरू की गई है कार्रवाई टीम में तहसील के थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक करमपाल भगत पुलिस अवर निरीक्षक पिनियस मुंडा हवलदार तेलुगू राम आरक्षी संजय कुलदीप कुमार राम रंजीत कुमार राम चालक अशोक कुमार मनातू के थाना प्रभारी पवन कुमार लेस्लीगंज के थाना प्रभारी गौतम कुमार सशस्त्र बल के साथ शामिल थे
स्थानीय पत्रकारों ने लगाया उपेक्षा का आरोप
तरहसी थाना पुलिस की कार्यशैली से स्थानीय पत्रकार काफी नाराज हैं स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि लेवी के रुपए बरामद से संबंधित खबर उनके पास 13 जून को ही आ गई थी इस संबंध में कई बार थाना प्रभारी को फोन किया गया और जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन थाना प्रभारी मामले को टालते रहे यह भी कहते रहे कि यह मामला वरीय अधिकारी बताएंगे हालांकि इसी बीच 14 जून को मामले की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई लेकिन स्थानीय पत्रकारों को कोई जानकारी नहीं दी गई नतीजा उन्हें खबर संकलन करने में भारी परेशानी हुई पत्रकारों ने कहा कि थाना प्रभारी का रवैया बेहतर नहीं रहता है खबर देने में वह हमेशा हिचकते हैं नतीजा उनकी खबरें छूट जाया करती हैं
R9. भारत से सीताराम सोनी के रिपोर्ट :तरहसी थाना