ट्रांसपोर्ट नगर के विदेशी मदिरा दुकान में मिलावट करते सुपरवाइजर सेल्समेन एवं मल्टीवर्कर को पकड़ा गया

R9 भारत कोरबा से जिला ब्यूरो चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

ट्रांसपोर्ट नगर के विदेशी मदिरा दुकान में मिलावट करते सुपरवाइजर सेल्समेन एवं मल्टीवर्कर को पकड़ा गया

 

कोरबा//विदेशी मदिरा दुकान ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आकस्मिक निरीक्षण दौरान सुपरवाइज़र प्रतिपाल यादव,सेल्समेन प्रवीण जयसवाल एवम् मल्टींवर्कर होलिका सिंह को मदिरा मिलावट करते पकड़ा गया।आरोपियों के क़ब्ज़े से 06 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल में भरी मिलावटी मदिरा,06 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल की ख़ाली शीशी ढक्कन,06 नग गोवा व्हिस्की बॉटल ख़ाली शीशी,एवम् 04 नग आफ्टरडार्क बॉटल की ख़ाली शीशी एवम् ढक्कन बरामद किया गया।आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!