पंकज राठौर
डीटीओ ने बालवाहिनी जांच में 3 बसें सीज की, परिवहन नियमों के पालन के निर्देश
छबड़ा, 5 जुलाई। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व fc में शनिवार को अटरु, छबड़ा और कवाई क्षेत्रों में बालवाहिनियों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाली बसों की नियमों के अनुसार गहन जांच की।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 3 बसों को मौके पर ही सीज कर लिया गया, जबकि 3 अन्य बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
डॉ. शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों व बस संचालकों से अपील की कि वे परिवहन नियमों का सख्ती से पालन करें और फिटनेस, पीयूसी, परमिट एवं अन्य अनिवार्य दस्तावेजों को अद्यतन रखें। यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।