डॉक्टर निलेश बर्डे बने सेवादल भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष
पार्टी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
भैंसदेही:रिपोर्टर इदरीस विरानी
भैंसदेही विधानसभा के अंतर्गत सेवादल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में डॉक्टर निलेश बर्डे को कांग्रेस सेवादल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र यादव के निर्देश पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा द्वारा कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरशाम की अनुसंसा पर नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही में कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डॉक्टर निलेश बर्डे ने कहा जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस सेवादल भैंसदेही का अध्यक्ष बनाया गया है। वे उसी आशा और विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम करेंगे। कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में हमेशा सहयोग प्रदान करेगे। और सेवादल के माध्यम से भैंसदेही ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करेगे
इस अवसर पर बैतूल जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे बैतूल हरदा हरसूद संसदीय छेत्र के कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम बैतूल जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही के अध्यक्ष रानू ठाकुर जिला युवा कांग्रेस बैतूल के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल छत्रपाल एनएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित राठौर युवा कांग्रेस भैंसदेही विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर इंद्रदेव लोखंडे प्रवीण बर्डे उकड्या कुंभारे नामदेव मथनकर ने कांग्रेस सेवा दल भैंसदेही के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर प्रवीण बर्डे को शुभकामनाएं प्रेषित की।