मुकेश गोस्वामी कोडरमा
जिले के डोमचांच थाना में बकरीद को लेकर थाना प्रभारी अब्दुल्ला खां की अध्यक्ष्ता में शांति समिति की बैठक दिन शुक्रवार को आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से डोमचांच अंचलाधिकारी मां देव प्रिया के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजसेवी बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने सर्वसम्मति से बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए। दोनो समुदाय के वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल बना रहे। सभी मिलकर बकरीद का त्योहार मनाएं। बैठक में सीओ व थाना प्रभारी ने शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद का त्योहार मनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धर्मेद्र यादव, मंसूर अली, कुमुद देवी, परमेश्वर दास, महेंद्र यादव, बिरेंद्र कुमार, लक्ष्मण यादव, सुब्रत मुखर्जी, अनंत मेहता, सुरेश विश्वकर्मा, महेंद्र वर्मा, बसंत मेहता, गुड्डू यादव, शकील अहमद, कलीम अंसारी, डॉ के पी चौधरी, हाजी मुस्लिम, असलम अंसारी, प्रदीप सिंह, मुस्लिम अंसारी, एसआई सतवीर सिंह, व अन्य उपस्थित थे।