तहसील बांसी में चौथे दिन भी लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन जारी।

सिद्धार्थनगर

स्लग- तहसील बांसी में चौथे दिन भी लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन जारी।

 

एंकर- लेखपाल संघ द्वारा आज चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है 7 जून 2022 को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष लेखपालों की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी के कार्यालय पर गए जहां पर उप जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष को अशोभनीय भाषाओं से संबोधित किया गया जिसको लेकर लेखपाल संघ की अनिश्चित काल बैठक आयोजित की गई बैठक में आठ सूत्रीय जन कल्याणकारी मांगों को मनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। लेखपाल संघ द्वारा 5 दिवस का समय दिया गया, उप जिलाधिकारी द्वारा वार्ता ना करके 5 दिवस के समय पूर्ण ही विनोद गौतम को निलंबित कर दिया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी महोदय के अभद्र व्यवहार के कारण लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन चल रहा है। मांग पत्र को पूरा ना क्षणकरके बहाना करते हैं अभी भी छ: मांग फिर नहीं दी गई आज यह धरना प्रदर्शन का चौथा दिन है तहसील प्रशासन हिटलर शाही जैसा रवैया अपना रहा है।
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!