थाना त्योंदा द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

कार्यालय थाना प्रभारी थाना त्योंदा जिला विदिशा**
-: प्रेस नोट
दिनाँक 21/05/23

थाना त्योंदा द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

*संक्षिप्त विवरण :-दिनांक 21/05/23 को त्योंदाजिला विदिशा द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश अनुसार थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी संचालकों को गुणवत्ता पूर्ण सीसीटीवी कैमरा के लगाए जाने सुरक्षा संबंधी तथा संदेहीयानो पर निगाह रखने व सभी पेट्रोल पंप परिसर में नियमानुसार अग्निशमन यंत्र विधिवत चालू स्थिति में रखने की हिदायत दी गई ,अपने कर्मचारियों की आवश्यक जानकारी रखने ,वेरिफिकेशन करवाने एवं सीसीटीवी कैमरा उचित व कवरेज क्षेत्रों में लगाए जाने के निर्देश दिए गए ।साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर या जानकारी लगने पर सूचना से अवगत कराने की सलाह दी गई एवं सुरक्षा की दृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए सभी संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

श्री मनोज कुमार मिश्रा
अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग बासौदा जिला विदिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!