थाना नटेरन पुलिस द्वारा धारा 25 आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।

कार्यालय पुलिस थाना नटेरन जिला विदिशा (म.प्र.)

प्रेस नोट *

थाना नटेरन पुलिस द्वारा धारा 25 आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।

अपराध क्रमांक:-*144/23
धारा;-25 आर्म्स एक्ट

*नाम आरोपी:- । चांद बाबू पिता भूरे खान उम्र 29 साल निवासी नदिया थाना शमशाबाद।

जप्ती माल:- एक छुरा ।

 

घटना का संछिप्त विवरण:-
विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है ।आदेश पालन में दिनांक 20/5/23 को एएसआई प्रह्लाद सिंह को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम पमारिया चौराहा पर किसी को मारने के उद्देश्य से छुरा लेकर गांव तरफ जा रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ को लेकर पमरिया चौराहा पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम चांद बाबू पिता भूरे खान उम्र 29 साल निवासी नादिया थाना शमशाबाद को होना बताया । मौके पर आरोपी से तलाश कर एक छुरा जप्त किया । जिससे छुरा रखने के संबंध में लाइसेंस /अनुमति मांगी गई जो न होना बताया ,मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर छुरा को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया । उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विशेष भूमिका:- निरीक्षक सुनील मेहर एवं एएसआई प्रह्लाद सिंह , आर 217 दिलीप शर्मा ,आर 611 दीपक , आर 738 जय प्रकाश गुर्जर,

प्रतिदिन नटेरन पुलिस द्वारा ऐसे चिन्हित स्थान जहाँ पूर्व में आसामाजिक तत्वो द्वारा घटनाये घटित की गई है उन स्थानों पर आर्म्स एक्ट ,जुआ,सट्टा, अवैध शराब बेचने व पीने बाले आसामाजिक तत्वों की सूचनाये प्राप्त होती है धरपकड़ कर कार्यवाहियां की जा रही है ।
*मनोज मिश्रा
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस
गंज बासौदा विदिशा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!