प्रेस नोट, थाना निशातपुरा
स्टेट कोऑर्डिनेटर साहिल
MN 8878420082
थाना निशातपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
तस्कर से 300 ग्राम चरस कीमती लगभग 50000 रूपये किया जप्त

अपराधों की रोकथाम एवं नगरीय क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय करने वालों की धरपकड़ हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशन मे आपरेशन अंकुश चलाया जा रहा है।
उक्त अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-04 भोपाल, श्री विजय खत्री व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल, श्री महावीर सिंह मुजाल्दे के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती ऋचा जैन के नेतृत्व मे विगत दिनो अपराधो पर नियंत्रण व रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशो के परिणाम स्वरूप दिनांक 01/08/2023 को थाना निशातपुरा पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार कर 300 ग्राम चरस बरामद करने मे सफलता प्राप्त की।
थाना निशातपुरा पुलिस को दिनांक 01/08/2023 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चौकसे नगर रोड नवीबाग करोंद के आसपास अवैध मादक पदार्थ (चरस) रखे हुये है जो बेचने के फिराक में घूम रहा है, जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निशातपुरा रुपेश दुबे द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर एक टीम गठित की तथा मुखबिर द्वारा बताये स्थान चौकसे नगर रोड नवीबाग करोंद पर टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर सूचना की तस्दीक कर उक्त हुलिये का नीला रंग का कुर्ता पजामा पहने हुए व बड़ी बड़ी दाढ़ी वाले एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश चौकसे नगर रोड नवीबाग पर किया उक्त हुलिये का व्यक्ति वहां से जाता हुआ दिखा, जो पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा लेकिन टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शाहिद पिता कल्लू खान उम्र 37 साल निवासी किले वाली मस्जिद के पास गढ़ी थाना गैरतगंज जिला रायसेन का बताया । उसकी तलाशी मे कुर्ते की जेब से पन्नी मे लपेटी हुई काले रंग का पदार्थ मिला, जिसकी पहचान सूंघकर, रगड़कर एवं जलाकर उसकी गंध सूंघकर की गई जो कि चरस होना पाया गया आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमत करीब 50000 रुपये का जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है आरोपी से चरस खरीदने व बेचने की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा आपराधिक रिकार्ड भी सर्च किया जा रहा है
गिरफ्तार आरोपीः- शाहिद पिता कल्लू खान उम्र 37 साल निवासी किले वाली मस्जिद के पास गढ़ी थाना गैरतगंज जिला रायसेन।
जप्त मशरूका- मादक पदार्थ (चरस) वजनी 300 ग्राम कीमत लगभग 50000 रुपये।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी रुपेश दुबे, उनि अयाज चांदा,उनि बद्री प्रसाद विश्वकर्मा,प्र.आर.1408 मोहन श्रेष्ठ, आरक्षक 1888 मनीष उपाध्याय,आरक्षक 960 चतर सिंह, आरक्षक 3500 मोहन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।