रेहरा बाजार -बलरामपुर
R9भारत संवाददाता नंदलाल की श्रीवास्तव रिपोर्ट
थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान एवं पेहर चौकी प्रभारी शमशाद अली द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ! पेहर छपिया बाजार में अवैध अतिक्रमण कर लोगों ने जो अवैध कब्जा कर रखा था उसे आज रेहरा थाना प्रभारी एवं पेहर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा हटाया गया! लोगों ने जो अवैध निर्माण कर रखा था उसे आवागमन काफी बाधित होता था! प्रत्येक बृहस्पतिवार को यहां सप्ताहिक बाजार लगता था जिससे काफी जाम की समस्या बनी रहती थी घंटों मशक्कत के बाद कहीं जाकर आवागमन सुचारू रूप से हो पाता था! थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी ने इस आवागमन के समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज पूरे फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया! अतिक्रमणकारियों के दुकान को आगे से हटाया गया! अतिक्रमण हटाओ अभियान से यहां की जनता काफी खुश है! सोहेल अहमद खान ने कहा कि इसअतिक्रमण से जन समस्याओं को काफी दिक्कतें होती थी! चौकी प्रभारी का एक काम काफी सराहनीय है! और लोगों ने भी इस पर खुशी जाहिर की उनका कहना था कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार से जो आवागमन मार्ग बाधित होता था उससे अब राहत मिलेगी!
विज्ञापन समाचार के लिए संपर्क करें =9918951188