थाना बनकटा पुलिस द्वारा एक अदद ट्रक वाहन से 11 राशि गोवंशीय पशु के साथ 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

जनपद देवरिया
थाना बनकटा पुलिस द्वारा एक अदद ट्रक वाहन से 11 राशि गोवंशीय पशु के साथ 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 

 

दिनांक 28.06 .2022 को प्रभारी निरीक्षक बनकटा मय पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अपराध, तालाश वांछित अभियुक्त हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम पचरुखियाँ से 01 अदद ट्रक नं0 WB-23-D1-1097 से 11 राशि गोवंशीय पशु लदे हुए पकड़े गये। बरामद पशुओं व वाहन को कब्जे में लेते हुए 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता सुनील यादव पुत्र श्रीकान्त यादव निवासी सिरसिया मिश्र थाना खामपार जनपद देवरिया बताया । उक्त के सम्बन्ध में थाना बनकटा पुलिस द्वारा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. सुनील यादव पुत्र श्रीकान्त यादव निवासी सिरसिया मिश्र थाना खामपार जनपद देवरिया
देवरिया r9 भारत से दिलीप भारती की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!