जनपद देवरिया
थाना बनकटा पुलिस द्वारा लगभग 01 लाख 50 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 03.07.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना बनकटा मय हमराही द्वारा रामपुर प्रतापपुर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया सेन्ट्रो वाहन डीएल.8.सीएन.9161 की तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी 214 शीशी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब प्रत्येक धारिता 750 एमएल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये है बरामद किया गया। इस संबंध में अभियुक्त 01.दीपक राठौर पुत्र सत्यपाल राठौर निवासी-ठीट मिल्कपुर थाना पालम बिहार जनपद गुडगांव (हरियाणा) को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.दीपक राठौर पुत्र सत्यपाल राठौर निवासी-ठीट मिल्कपुर थाना पालम बिहार जनपद गुडगांव (हरियाणा)
बरामदगी का विवरणः-
01.हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब 214 शीशी,
02.एक सेन्ट्रो चार पहिया वाहन।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह थाना बनकटा देवरिया,
02.कां0 देवेन्द्र आजाद थाना बनकटा देवरिया,
03.कां0 गोनेश कुशवाहा थाना बनकटा देवरिया,
04.कां0 सर्वेश त्रिपाठी थाना बनकटा देवरिया,
05.कां0 रोशन खरवार थाना बनकटा देवरिया,
06.कां0 सुनील यादव थाना बनकटा देवरिया।