थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया पुलिस द्वारा 05 नफर शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार ।

थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया पुलिस द्वारा 05 नफर शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार ।


अभियुक्तों के कब्जे से 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर च्वास एक चार पहिया वाहन टोयोटा अर्बन क्रियूसर संख्या BR01FV1895, एक अदद (फर्जी नम्बर प्लेट UP57D999 एक नम्बर खुर्चा हुआ) एक अदद हिरो स्पलेंडर मोटर साइकिल BR29BC1981 एक अदद होन्डा SP125 मोटर साइकिल चेचिस नम्बर ME4JC942LRG615751 बरामद ।
प्रमोद गुप्ता
पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना श्रीरामपुर पुलिस टीम को मिली सफलता ।

1. उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.12.2024 को प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर मय हमराह उ0नि0 बलराम सिंह हे0का0 चा0 मुकेश कुमार यादव हे0का0 धीरेन्द्र राय हे0का0 कैलाश पटेल का0 बृजभान यादव का0 उमेश चौहान देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास के द्वारा बताया गया कि एक चार पहिया वाहन सफेद रंग की जिसमें अवैध शराब लदी है मैदनिया पुल से बिहार जाने वाली है अगर जल्दी की जाये तो उसे पकडा जा सकता है। मुखबीर खास की उक्त सूचना पर अमल कर जगदीश बनकटा चौराहे के पास हम लोगों द्वारा छिपकर गाड़ी का इन्तजार किया जा रहा था तभी एक चार पाहिया वाहन दूर से आता दिखा मुखबीर ने उक्त वाहन की तरफ इशारा किया कि साहब यह वहीं वाहन जिससे शराब जा रही है पुलिस टीम ने तत्परता से हिकमत अमली कर गाड़ी को रोककर चेकिंग पुछताछ की गयी तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम मनीष तिवारी पुत्र कैलाश तिवारी निवासी ग्राम भरथाव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया एवं बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम धनश्याम तिवारी पुत्र भिखारी तिवारी निवासी ग्राम डोमडीह अंसारी थाना मैरवा जनपद सिवान बताया उक्त दोनो व्यक्तियों से पूछताछ एवं वाहन की गहनता से चेकिंग की ही जा रही थी कि दो मोटर साइकिलों पर सवार तीन व्यक्तियों नाम व पता क्रमशः 1.उपेन्द्र यादव पुत्र वीरबहादुर यादव निवासी ग्राम खोराबार थाना बनकटा जनपद देवरिया, 2.बालेन्द्र कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी ग्राम बौडी थाना गुठनी जनपद सिवान, 3.नरेन्द्र राजभर पुत्र तेजनरायन राजभर निवासी ग्राम डोमडीह अंसारी थाना मैरवा जनपद सिवान उक्त तीनों व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो तीनों ने बताया कि साहब आप लोगों ने जो चार पहिया वाहन पकडा है इसमें शराब लदी व इसमें बैठे दोनों व्यक्ति हमारे ही साथी है हम लोग मोटर साइकिल से गाड़ी के आगे-आगे चलकर रास्ता बताते है व गाड़ी को सफलता पूर्वक ले जाने के लिए मार्गदर्शन करते है। पुलिस टीम द्वारा जब गाड़ी की गहना से चेकिंग की गयी तो उसमें 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व एक अदद फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुआ पुलिस टीम ने अवैध शराब, वाहन, दो अदद मोटर साइकिल एवं 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

* पंजीकृत अभियोग-*
 मु0अ0सं0 300/2024 धारा 318(4),338, 336(3), 340(2),341(2),61(2) BNS व 60,72 आबकारी अधिनियम थाना श्रीरामपुर देवरिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

2. मनीष तिवारी पुत्र कैलाश तिवारी निवासी ग्राम भरथाव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
3. उपेन्द्र यादव पुत्र वीरबहादुर यादव निवासी ग्राम खोराबार थाना बनकटा जनपद देवरिया
4. बालेन्द्र कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी ग्राम बौडी थाना गुठनी जनपद सिवान (बिहार राज्य)
5. धनश्याम तिवारी पुत्र भिखारी तिवारी निवासी ग्राम डोमडीह अंसारी थाना मैरवा जनपद सिवान (बिहार राज्य)
6. नरेन्द्र राजभर पुत्र तेजनरायन राजभर निवासी ग्राम डोमडीह अंसारी थाना मैरवा जनपद सिवान (बिहार राज्य)

बरामदगी विवरण-
 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर च्वास
 एक अदद (फर्जी नम्बर प्लेट UP57D999 एक नम्बर खुर्चा हुआ)
 एक अदद हिरो स्पलेंडर मोटर साइकिल BR29BC1981
 एक अदद होन्डा SP125 मोटर साइकिल चेचिस नम्बर ME4JC942LRG615751

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 कल्याण सिंह सागर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
2. उ0नि0 श्री बलराम सिंह थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
3. हे0का0 चा0 मुकेश कुमार यादव थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
4. हे0का0 धीरेन्द्र राय थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
5. हे0का0 कैलाश पटेल थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
6. का0 बृजभान यादव थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
7. का0 उमेश चौहान थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!