राजाखेड़ा,धौलपुर
दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वालों का हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित।

राजाखेड़ा कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में आज दिन शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र छात्राओं को माला साफा पहनाकर स्वागत करके प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सृष्टि शर्मा पुत्री नारायण प्रसाद शर्मा ने अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस ही आयुषी शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा ने 93.83 प्रतिशत, एलिश सोनी पुत्री कुलदीप सोनी ने 93.83 प्रतिशत,सोनम पुत्री मानसिंह ने 92.17 प्रतिशत, भावना जादौन पुत्री भूरी सिंह जादौन ने 91.33 प्रतिशत, नैतिक पुत्र नारायण प्रसाद शर्मा ने 91 प्रतिशत,रजनी पुत्री सुरेश चंद ने 90.67 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने बालों को बेहतर पुरुस्कार से पुरस्कृत करके सम्मान दिया है। इस दौरान इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थापक अनूप कुमार गुप्ता,प्रदीप शर्मा,विजय प्रकाश श्रीवास्तव,ओम प्रकाश गुप्ता पंकज गुप्ता,देश दीपक गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।इस दौरान अर्जुन सिंह, रामब्रज शर्मा,बृजेंद्र सोनी,ललित शर्मा,दिनेश शर्मा,हरेंद्र,रूपसिंह,
राहुल,अभय दीक्षित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाददाता मनोज राघव
कुश राठौर राजाखेड़ा।