दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को कटरा बाजार पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार गोण्डा।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना कटराबाजार पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त रामसोहावन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादिनी श्रीमती सुमनदेवी पत्नी रंगीलाल की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए अपने परिजनों के साथ मिलकर जान से मार दिया था जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। रिपोर्ट- अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत