दामजीपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में दम तोड़ती बीएसएनएल इंटरनेट सेवा 3जी के नाम पर 2जी सेवा भी उपलब्ध नहीं…..

दामजीपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में दम तोड़ती बीएसएनएल इंटरनेट सेवा 3जी के नाम पर 2जी सेवा भी उपलब्ध नहीं!

ऐसे मे केसा होगा माननीय प्रधानमंत्री जी का डिजिटल इंडिया का सपना पूरा!

 

दामजीपुरा(इदरीश विरानी)आधुनिक युग से जोड़ने के लिए यहां पर बीएसएनएल के नेटवर्क टावर कई सालो से लगे हुए है। जिसके माध्यम से यहां के ग्रामीणों को नेटवर्क उपलब्ध हो सके और इस नेटवर्क का फायदा यहां के ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वस्थ सेवा उपलब्ध किए जा सके लेकिन देखने में आ रहा है कि दामजीपुरा क्षेत्र में चलने वाली बीएसएनएल नेटवर्क सेवा पूरी तरह से घुटनों के बल चलते देखी जा रही है। यहां पर 3जी सेवा उपलब्ध करवाने के दावे किए गए किंतु 2जी सेवा भी यहां पर ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है।

बताया जाता है बीएसएनल का टावर सही तरह से नहीं चलने से इंटरनेट सेवा प्राप्त नहीं हो पा रही!

जिसका फायदा यहां के युवा वर्ग अपने अंकि ऑनलाइन शिक्षाण शिक्षण को लेकर भी उठा सके किंतु दामजीपुरा क्षेत्र को नेटवर्क की तलाश करते करते उचित स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। यहां पर सही तरह से आज तक इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके अलावा एक दूसरे से संपर्क करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इस और उच्च अधिकारी ने कभी देखने की जहमत नहीं उठाई!

चौकीदार के भरोसे बीएसएनएल

वही ग्रामीण बताते है की दामजीपुरा मे कई सालो से बीएसएनएल टावर चौकीदार के भरोसे चल रहा, जहा चौकीदार मुन्ना विश्कर्मा का घर पास होने से आये दिन घर कभी भी चला जाता है जिसकी ला परवाही से हमेशा टावर बंद रहता है,जिसको हटाने की मांग कई बार उच्च अधिकारियो की गई लेकिन आज तक अधिकारियो ने इस और ध्यान नहीं दिया!

अगर जल्द चौकीदार मुन्ना विश्कर्मा को दामजीपुरा बीएसएनल एक्सचेंज से नहीं हटाया गया तो टीडीएम का पुतला दहन किया जायेगा!

जनरेटर होने के बा वजूद भी लाइट का इंतजार करते है!

लाखो रूपये खर्च कर जनरेटर लगाया गया लेकिन लाखो रूपये का जनरेटर सो फीस मे तब्दील दिखाई दे रहा!

 

इससे यह साबित होता है कि बीएसएनएल को लेकर अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बीएसएनएल उपभोक्ताओं एवं ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बीएसएनल सेवा सुचारु रूप से चालू करने की जिला कलेक्टर से मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!