दिनांक 20 जुलाई 2025 को सोटो राजस्थान एवं सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय अंग प्रत्यारोपण टीम द्वारा लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया।

दिनांक 20 जुलाई 2025 को सोटो राजस्थान एवं सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय अंग प्रत्यारोपण टीम द्वारा लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया।

 

सम्पूर्ण भारतवर्ष में जुलाई महीने को नोटो (नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाईजेशन) भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा अंगदान जागरूकता महीना घोषित किया गया है जिसके क्रम में सवाई मानसिंह मेडिकल काॅलेज जयपुर में स्थित सोटो ( स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाईजेशन ) एवं अंग प्रत्यारोपण टीम द्वारा दिनांक
20 जुलाई 2025 को सुबह 09 बजे जवाहर सर्किल, जे.एल.एन मार्ग पर एक अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे आम जन को अंगदान पर आधारित नुक्कड नाटक तथा संवाद के माध्यम से आम जन को अंगदान के बारे मेें महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम मे सोटो राजस्थान से ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ मृणाल जोशी ,सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम से नोडल अधिकारी डॉ मनीष अग्रवाल, डॉ चित्रा सिंह, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ गिरधर गोयल सहित ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर एवं कई गैर सरकारी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी आमजन को अंगदान संबंधित सूचना पत्रक वितरित किए गए एवं अंगदान शपथ के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!