बिग ब्रेकिंग
दिवंगत फोटो ग्राफर साथी को सभी ने दी श्रद्धांजलि।
बाँदा। जिला पंचायत पर स्थित अटल वाटिका मैं ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के मंडल संगठन मंत्री स्वर्गीय नीरू गुप्ता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया फोटोग्राफर परिवार के सभी साथियों ने अपने दिवंगत साथी नीरू गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगठन के वरिष्ठ संरक्षक रमेश चंद चौरसिया ने दिवंगत नीरू के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त किया। उसके बाद जिला अध्यक्ष सुनील सक्सेना,मंडल प्रभारी राजेश निषाद ,रिंकू गुप्ता ,दिनेश कुमार , राजेश गुप्ता ,रहमान भाई ,पूरन गोयल ,राधेश्याम साहू, नीरज गुप्ता ,दिलीप कुमार, हीरालाल ,मयंक तिवारी ,शुभम मोनू गुप्ता ,राजा भाई ,फरहान ,जमशेद खान ,अजय सिंह गौतम, रजत सक्सेना आदि सभी साथियों ने नीरू गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने 2 मिनट का मौन रहकर ईश्वर से कामना किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि नीरू जो आज हम सभी के बीच किन्ही कारणों से नहीं है उनकी याद हमेशा हम सभी के दिलों में रहेगी उन्होंने बहुत कम उम्र में फोटोग्राफी कला का ज्ञान अर्जित किया और अपने परिवार का भरण पोषण इसी के माध्यम से करते थे फोटोग्राफी के बाद एक हुनर और उनके पास था गाड़ी ड्राइविंग का बहुत कम उम्र में हम लोगों को छोड़कर चले गए हैं ईश्वर से सभी लोग प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे परिवार वालों को धारण करने का साहस प्रदान करें संगठन का हर साथी हमारा है हमें अपने साथियों को सुख दुख दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर के चलना है ताकि आने वाले समय मैं किसी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा R9 भारत जिला संवाददाता बाँदा