लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा
देखे कैसे आबकारी विभाग के कार्यालय में हुआ तिरंगे का अपमान
एंकर-रायबरेली आबकारी विभाग कार्यालय में तिरंगे का अपमान भारतीयों के स्वाभिमान और तिरंगे की आन और बान और शान पर बट्टा लगा रहा है आबकारी विभाग। आबकारी विभाग कार्यालय में झुका हुआ तिरंगा लगा कैमरे में हुआ कैद। दरअसल रायबरेली जिले के आबकारी विभाग कार्यालय में लगे तिरंगे का अपमान का वीडियो सामने आया है। आपको बताते चलें तिरंगा लगाने वाले जो जिम्मेदार हैं उन्हें तिरंगे लगाने और उतारने का नियम कानून ही नहीं मालूम है, जिसके चलते तिरंगे का अपमान हुआ है। तिरंगा अधिनियम के अनुसार तिरंगे को ऊपर की ओर खींच पाया जा सकता है किसी शोक की स्थिति में तिरंगे को निर्धारित दिन के लिए ही झुका सकते हैं। इस मामले में जब आबकारी विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कैमरे पर बोलने से साफ इंकार कर दिया और साथ ही अपने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तिरंगे को तत्काल वहां से हटा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारी को यह भी नहीं मालूम कि झंडे को सूर्यास्त के बाद ही उतारा जाता है लेकिन अधिकारी के आदेश के अनुसार वहां के कर्मचारियों ने तिरंगे को वहां से हटा दिया और अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।