देशभर की आस्था के प्रतीक बाबा बिशनीगरी धाम पर श्री दिगंबर राजू गिरी महाराज ने कराया विशाल भंडारे का आयोजन।

जिसमें सैंकड़ों की संख्या में साधू संतों के साथ भक्तजनों ने पाई भंडारा प्रसादी
संत श्री दिगंबर राजू गिरी महाराज ने बताया कि बाबा बिशनीगरी धाम में सैंकड़ों की संख्या में संपूर्ण भारतवर्ष से श्रद्धालु आते हैं। रोगी मरीज आते हैं। जो बिशनीगरी बाबा की भवुति लगाने से एवं श्रद्धा भाव से ठीक होकर, स्वस्थ्य होकर जाते हैं। नियमित श्रद्धालुओं की सेवा में ट्रस्ट का सहयोग करते हैं। लोक देवता के रूप में पूजते हैं। इसी निमित्त आज बाबा बिशनीगरी धाम में श्री दिगंबर राजू गिरी महाराज के साथ हिंदू जागरण मंच धौलपुर जिला संयोजक अंजनी पाराशर एवं नेपाल, पंजाब, हरियाणा, भटिंडा एवं धौलपुर जिले के संत एकत्रित हुए। जिन्होंने विशाल भंडारे में सहयोग कर भंडारे को सफल एवं शोभायमान बनाया। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर