जात, धर्म न दल से नाता ।
वैश्य का होगा वैश्य से नाता ।। – देवेंद्र
पलमु~ देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम को देखते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रमंडलीय अध्यक्ष सह नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने देश के तमाम वैश्य बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है क्योंकि सभी वैश्य के अंदर राजनीतिक चेतना इस बार पूरे तेजी से जागरूक हुआ है जिसके परिणाम स्वरूप पांचो राज्य में अधिकाधिक वैश्य परिवार से चुनाव जीतकर आए हैं जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 272 सीटों में 20 सीट पर वैश्य परिवार के लोग जीत हासिल किए हैं तथा पांचो राज्य में वैश्य के सहयोग से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी तथा एक राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बन पाई इसके लिए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार संघी , डॉ विजय प्रकाश के अलावा अग्रणी वैश्य नेता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है शुभकामना देने वालों में पलामू से जुगल किशोर प्रसाद, रासबिहारी गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदित्य राज, अमरनाथ जयसवाल, उमेश भाई, अधिवक्ता शशि भूषण , महिला नेत्री अहिल्या गुप्ता, मीना गुप्ता, आदि । आगे देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश में लगभग 52 करोड़ आबादी वैश्य का है जिस दिन हम सभी वैश्य जागरूक हो जाएं तो पूरे देश में वैश्य परिवारों का डंका बजेगा इसीलिए सभी वैश्य को राजनीतिक भागीदारी में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी लेने की आवश्यकता है तभी हम लोगों का संपूर्ण विकास हो पाएगा आज उत्तर प्रदेश समेत बाकी राज्यो मे जिन लोगों की जीत हुई है वैसे जीते हुए तमाम वैश्य विधायकों को पलामू प्रमंडल की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ।