दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र ऊधम सिंह नगर के जिला प्रभारी अजय जोशी के पिता राघवेन्द्र जोशी का निधन

हल्द्वानी। दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र ऊधम सिंह नगर के जिला प्रभारी अजय जोशी के पिता राघवेन्द्र जोशी का निधन

हो गया। वह 74 साल के थे। बीती रात रुद्रपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को चित्रशिला घाट हल्द्वानी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अजय जोशी ने पिता को मुखाग्नि दी। राघवेंद्र जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा के चीनाखान मोहल्ला के रहने वाले थे। अभी हल्द्वानी के अमरावती कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। स्वर्गीय जोशी ऊर्जा निगम में एसडीओ पद से रिटायर्ड थे। जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, डीएम यूएसनगर, एसएसपी यूएसनगर, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित पत्रकार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!