दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

भरतपुर 19 अगस्त

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

 

भरतपुर.जिले के कस्बा नदबई में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव कबई निवासी माया (48) पत्नी महावीर, रक्षाबंधन के मौके पर अपने बेटे के साथ वाइक द्वारा अपने भाई के घर गांव कुरवारिया का नगला जा रही थी। नदबई-डहरा सड़क मार्ग पर गांव बेलारा के पास बाइक से गिरकर माया गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को देख आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद माया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माया के सिर में गंभीर चोट आई है।
वहीं दूसरी घटना में कस्बा नदबई निवासी गोपाल (26) पुत्र हरि, बाइक से किसी काम से जा रहा था। नगर तिराहा पर उसकी बाइक अचानक स्लिप हो गई। जिससे गोपाल बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। समीपवर्ती लोगों ने उसे राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!