बेेरमो से! धीरज प्रसाद बरनवाल की खास रिपोर्ट!
दो नए डंफरो का जारंगडीह में किया गया उद्घाटन
जारंगडीह ंकथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह खुली खदान परिसर के स्टोर सेड में 60-60 टन का दो नए होल पैक डंपर का विधिवत तरीके से क्षेत्र के महाप्रबंधक उत्खनन जेएस पैकरा परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन, के कर कमलों से नारियल फोड़कर उद्घाटन करवाया गया मौके पर कोलियरी प्रबंधक दुर्गेश कुमार सिन्हा ,आउटसोर्सिंग सह नोडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ,परियोजना के उत्खनन अभियंता विशाल शर्मा , सहायक अभियंता लोकेश लोहार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक उत्खनन जे एस पैकरा ने कहा कि सीसीएल मुख्यालय प्रबंधन द्वारा उक्त दोनों डंपर दिया गया जिससे विभागीय स्तर से परियोजना का उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन ने कहा कि यूनियन प्रतिनिधियों एवं मजदूरों की मांग पर दो नए डंपर सीसीएल प्रबंधन के द्वारा मिल जाने से विभागीय स्तर पर परियोजना के उत्पादन का ग्रोथ स्तर में वृद्धि होगी। परियोजना अभियंता विशाल शर्मा ने बताया कि60-60 टन का दो नए डंपर का बीइएमएल कंपनी द्वारा कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना की खुली खदान मैं लाया गया जहां कंपनी के द्वारा ऐसंबल कराकर सोमवार को विधिवत तरीके से उद्घाटन महाप्रबंधक उत्खनन जे एस पैकरा,एवं परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन के हाथों करवाया गया ।यह दो नए60-60टन के डंपर 61063,/61068 जोBEML कंपनी के द्वारा दिया गया है जिसकी एक डंपर की कॉस्ट लगभग 5 करोड बताया। मौके पर मो नसीम,जगन्नाथ गोप ,नेमचंद मंडल, ललेंद्र ओझा सहित दर्जनों कामगार मौजूद थे।