धूमधाम से मनेगा इस बाऱ भी विजयादस्मी उत्सव..राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायगढ़ नगर

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

 

धूमधाम से मनेगा इस बाऱ भी विजयादस्मी उत्सव..राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायगढ़ नगर

रायगढ़ :आगामी दिनाँक 6-10-24 को प्रतिवर्ष की तरह रायगढ़ नगर में विजयदशमी उत्सव मनाया जाना तय हुआ है। विजयादशमी पर्व संघ के स्थापना दिवस का उत्सव भी है। इस उत्सव में स्वयंसेवक शस्त्र पूजन कर नगर में पथ संचलन करते हैं ।सन 1925 में विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी ,तब से लेकर अब 99 वर्ष की यात्रा पूर्ण हो रही है,इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शताब्दी की ओर अग्रसर है। विजयदशमी हम सभी के लिए बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। एक साथ कदमताल मिलाते हुए यह संचलन सभी के हृदय में एकता का भाव भी उत्पन्न करता है। इस एकता के भाव के साथ यदि प्रत्येक व्यक्ति अपना कार्य करता रहे तो समाज समरस,संगठित हो सकता है।। इस वर्ष नगर में स्थित रामलीला मैदान में यह उत्सव 6 अक्टूबर ,दोपहर 3 बजे से मनाया जाएगा।
उक्त जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट के द्वारा प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!