धौलपुर ज़िला भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमित की महत्त्वपूर्ण बैठक

~~~~~~~
*धौलपुर राज।
~~~~~~~
आज दंगा,दमन,धरना और दुष्कर्म का पर्याय बन गई है गहलोत सरकार।

श्रवण कुमार वर्मा।
धौलपुर ज़िला भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमित की महत्त्वपूर्ण बैठक ज़िला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्व प्रथम प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशम्भर दयाल शर्मा द्वारा 15 जून 2022 को कोटा में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में लिए गए राजनीतिक प्रस्ताव को उपस्थित पदाधिकारियो के समक्ष प्रस्तुत किया।
ज़िला महामंत्री पूर्व विधायक सुखराम कोली द्वारा बैठक की प्रस्तावना रखी गई। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम 8 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही 23 जून से 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 6 जून अवतरण दिवस तक सेवा ही संगठन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाए जाने हैं। ज़िला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार ही गहलोत सरकार का शिष्टाचार बन गया है। शिक्षा की बदहाली और करोड़ों रुपए के स्थानांतरण उद्योग के रुप में राजस्थान की पहचान बन गई है। देश भर में महिला अत्याचार और दुष्कर्म के मामलो में राजस्थान पहले पायदान पर है । जिसके कारण प्रत्येक नागरिक का शर्म से सिर झुका दिया है।गहलोत सरकार वैचारिक विरोधियों पर दमनकारी अभियान चला रही है। वर्मा ने ज़िला कार्य समिति बैठक में बनी कार्य योजना को बताते हुए कहा कि 21 जून को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा 100 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ज़िले भर में किए जाने वाले योग कार्यक्रमों के लिए युवा नेता जयवीर पोसवाल को ज़िला संयोजक, विजय त्यागी और नंद किशोर शुक्ला को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। ज़िला संगठन द्वारा 22 और 23 जून को ज़िला पदाधिकारियों द्वारा वृहद जन सम्पर्क किया जाएगा। जिसमें मोर्चो, प्रकोष्ठो, मंडलों के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्पर्क कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा 8 सालों में किए गए जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताते हुए पत्रक वितरित किए जाने हैं। पत्रको में केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई है। 23 जून व 6 जुलाई को ज़िला कार्यालय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और अवतरण दिवस पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। साथ ही सेवा ही संगठन पखवाड़े में संगठन द्वारा वृक्षारोपण, गायों को चारा खिलाना, सार्वजनिक स्थानो पर सफाई अभियान, फ़ल वितरण जैसे कार्यक्रम किए जाने हैं। इन सभी कार्यक्रमों के सफ़ल क्रियान्वयन के लिए नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा को संयोजक व आईटी संयोजक हरेंद्र राव, एससी मोर्चो अध्यक्ष, विक्रम सिसोदिया को सह संयोजक नियुक्त किया गया। ज़िला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 25 जून को पार्टी द्वारा काला दिवस मनाया जायेगा। संगठन द्वारा आपातकाल में जिस तरह सत्ता का दुर्पयोग कर दमनकारी, नीति के तहत अत्याचार किए जनता तक पहुंचाए जायेंगे…!
बैठक में 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रमों के जिला संयोजक नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा को बनाया गया है और उनके सह संयोजक एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, जिला आई.टी. प्रभारी हरेंद्र राव और जिला कोषाध्यक्ष मोहन वर्मा बनाये गए हैं के साथ ही 21 जून योग दिवस के लिए जिला संयोजक जयबीर सिंह पोसवाल सह संयोजक विजय त्यागी और नंदकिशोर शुक्ला जी को बनाया गया ।
25 जून को भारतीय जनता पार्टी गांधी पार्क में साईं 4:00 बजे काला दिवस मनाएगी जिसके जिला संयोजक कमल पहाड़ियां सह संयोजक मुकेश सक्सेना ओर विनय परमार बनाये गए हैं.
बैठक में नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद कुक्कू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, राजीव रस्तोगी, कैलाश सोनी,सुरेश कौशिक, दिनेश बागथरिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रिजराज सिंह परमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र घुरईया, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला मीडिया सह प्रभारी डॉ.मनोज शर्मा, सोशल मीडया प्रभारी रितिक वर्मा, बाड़ी विधानसभा प्रभारी प्रशांत परमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बॉबी खान, किसान मोर्चा जिलामहामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुभाष तोमर,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उमा सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता हरिनिवास प्रधान ओर विष्णु सिंघल, आदि वरिस्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे..!
प्रमेन्द्र विधौलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!