धौलपुर न्यूज़ ब्राह्मण वर्द्धजन निःशुल्क चित्रकूट यात्रा रवाना होगी 30 जुलाई को।

धौलपुर जिले के इतिहास में पहली बार निकलने जा रही ब्राह्मण वर्द्धजन निःशुल्क चित्रकूट तीर्थयात्रा को लेकर धौलपुर ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन सतीश दुबे के प्रतिष्ठान बालाजी मोटर्स तगावली मोड़ धौलपुर में हुई।
बेठक के मुख्य अतिथि फतेहाबाद से पधारे राम बाबू शर्मा रहे एवं अध्यक्षता बनवारी लाल दुबे ने की।
बैठक में भगवान परशुराम जी के जय घोष के साथ महेंद्र दुबे ने बताया कि धौलपुर जिले में जिन ब्राह्मण परिवारो का सामाजिक सर्वे हो चुका है उन परिवारों के 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिये चित्रकूट धाम की निःशुल्क यात्रा कराने हेतु 1 जून से 30 जून तक रजिस्ट्रेशन मांगे गए थे और इस दौरान 80 से अधिक वर्द्धजनो ने इस यात्रा हेतु अपने रजिस्ट्रेशन कराये है।
बैठक में यात्रा की तिथि पर विचार विमर्श किया गया जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से शुभ तिथि देखते हुए आगामी 30 जुलाई को बस द्वारा चित्रकूट यात्रा प्रस्थान कराने का निर्णय लिया गया।
साथ हि सभी ने ठहरने की,भोजन की यात्रा के दौरान अन्य सुविधाओ पर भी बिंदुवार चर्चा की गई।
रनीश तिवारी ने बताया कि चित्रकूट यात्रा के दौरान प्रस्थान वाले दिन माँ पीताम्बरा के दर्शन एवं वापिसी के दौरान ओरछा रामलला के दर्शन भी इस यात्रा में शामिल है।
इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा ,पवन शर्मा,सैपऊ से गिरीश मरेया,सतीश दुबे,शिवशंकर शर्मा,नरेश शर्मा,बृजमोहन शर्मा, उपेंद्र दीक्षित,रमाकांत शर्मा,श्री कांत लवानिया ,हरभजन शर्मा ,भानू शर्मा आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत न्यूज़ चैनल