नगर निगम भरतपुर में अनुभव प्रमाण पत्र को वैलिड नहीं मानने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन.. बोले… आवेदन करने में आ रही परेशानी

भरतपुर. नगर निगम में ठेकेदारों के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को ठेकेदारों द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र को वैलिड नहीं माना जा रहा है,जिसके कारण कर्मचारियों का सफाई कर्मचारी भर्ती में शामिल होना मुश्किल हो रहा है।इसी से नाराज नगर निगम भरतपुर के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन सर्विसेज कंपनी के अंडर काम करने वाले सफाई कर्मचारी कंपनी से मिले प्रमाण पत्र पर वैरिफिकेशन करवाने के लिए नगर निगम आयुक्त के पास पहुंचे तो, वह नहीं मिले। नगर निगम के आयुक्त जयपुर गए हुए थे। 6 नवंबर भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख है, जब कर्मचारियों को आयुक्त नहीं मिले तो, उन्होंने नगर निगम के अंदर हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ठेकेदारों के अंडर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि वह नगर निगम ठेके पर कई सालों से अस्थाई कर्मचारी का कार्य कर रहे हैं। अब ठेकेदार के द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र भी दे दिया गया तो, उसे सही नहीं माना जा रहा। सफाई भर्ती में ईएसआई और पीएफ की शर्त इनके अनुभव प्रमाण पत्र के आड़े आ रही है। इसे लेकर अस्थाई कर्मचारियों के द्वारा अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं लाइन कंपनी के अंडर कार्य करने वाले अस्थाई कर्मचारियों को यह डर सता रहा है कि अगर नगर निगम आयुक्त 6 नवम्बर को भरतपुर नहीं आए तो, कहीं ऐसा ना हो कि वे भी अपना आवेदन नहीं भर पाए। फिलहाल इन अस्थाई कर्मचारियों के द्वारा मांग की जा रही है कि भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया जाए वहीं आवेदन में ईएसआई और पीएफ की शर्त को भी हटाया जाए….!!
भरतपुर से हेमंत दुबे