नदबई के दो एडवोकेट ओमप्रकाश पाराशर व महेंद्र कुमार रोशन को भारत सरकार ने नियुक्त किया नोटेरी.. क्षेत्र में खुशी की लहर

भरतपुर 7 नवंबर

भरतपुर. विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा भरतपुर जिले के कस्बा नदबई के अधिवक्ता ओमप्रकाश पाराशर व महेंद्र कुमार रोशन को भारत सरकार का नोटेरी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके क्षेत्र में कानूनी सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है, जो स्थानीय निवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस नियुक्ति के तहत महेंद्र कुमार रोशन एवं ओमप्रकाश पाराशर नदबई क्षेत्र में नोटेरी कार्यों की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिसमें दस्तावेजों का सत्यापन सहित कई सेवाएँ शामिल हैं। दोनों अधिवक्ताओं को अब विधिक दस्तावेजों का प्रमाणीकरण और सत्यापन करने की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। जो क्षेत्र के निवासियों के लिए उनकी पहचान, संपत्ति संबंधी दस्तावेजों एवं अन्य कानूनी आवश्यकताओं के लिए उपयोगी होगी। बता दें कि नोटेरी के रूप में नियुक्त व्यक्ति सरकार द्वारा अधिकृत होते हैं, जो अपने अधिकार क्षेत्र में कानूनी दस्तावेजों को प्रमाणित करने का कार्य करते हैं।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!