नदबई के मनोज ने सेल्फ स्टडी से मेडिकल परीक्षा में प्राप्त किए 680 अंक

भरतपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश की सणबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी परीक्षा 2024 के मंगलवार शाम को जारी हुए परिणाम में नदबई क्षेत्र के गांव रौनीजा निवासी छात्र मनोज कुमार ने परीक्षा में 720 में से 680 अंक EWS केटेगरी में प्राप्त किए हैं। किसान एवं गरीब परिवार में जन्मे छात्र ने अपनी सेल्फ स्टडी के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। मनोज ने बताया कि वह देश के नामी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करके भविष्य में बेहतर न्यूरो फिजिशियन बनना चाहता है उसने बीकानेर से वेटनरी करते हुए सेल्फ स्टडी द्वारा सफलता हासिल की है। मनोज ने बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए एनसीईआरटी के हर टॉपिक के कॉन्सेप्ट क्लीयर किए,मनोज के पिता राजाराम एक किसान हैं व माता अजवीरी देवी गृहिणी हैं। मनोज ने यह सफलता घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए सेल्फ स्टडी कर प्राप्त की है। मनोज ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अजवीरी देवी व अपने मामा मान सिंह जी को दिया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे