नदबई तालुका पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

भरतपुर 31 अगस्त
नदबई तालुका पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
भरतपु. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के अर्न्तगत नदबई तालुका पर सुभाष चन्द कोटिया अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नदबई अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति नदबई के निर्देशन में तालुका नदबई के पैनल अधिवक्ता मनीष कुमार सेजवाल, नरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय नदबई में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
पैनल अधिवक्ता मनीष कुमार सेजवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों एवं एमवीएक्ट के बारे में जानकारी दी तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही स्कीम बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं, योजना 2015 के बारे में बताया तथा विधिक जानकारी दी गयी।पैनल अधिवक्ता नरेन्द्र उपध्याय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य अपशिष्ट, प्लास्टिक, कागज, कॉच, चमडा, कार्डबोर्ड, धातु, यार्ड अपशिष्ट, राख और विशेष अपशिष्ट जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, टायर, बैटरी, पुराने गद्दे और इस्तेमाल किया हुआ तेल अपशिष्ट को विभिन्न स्थानो से प्राप्त कचरे को एक जगह एकत्र कर उसका वैज्ञानिक तरीके से समुचित निपटारा किया जाता है। अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रिया के माध्यम से उनका निस्तारण किया जाता है जिसमें संग्रहण, परिवहन, उपचार, विश्लेषण और निपटान शामिल होता है।
इसके साथ ही जल संरक्षण के संदर्भ में रालसा द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत ’’जल जीवन है, जल अमृत है, जल जीवनदाता है, जल विघाता है’’, के माध्यम से आम जन को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक अरविन्द सिंह उपस्थित रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!