नदबई में आयोजित हुए जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में 300 से अधिक जाट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

भरतपुर 7 नवंबर

नदबई में आयोजित हुए जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में 300 से अधिक जाट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

नदबई में महाराजा सूरजमल सामुदायिक भवन निर्माण सहित कुम्हेर रोड़ स्थित जर्जर बस स्टेण्ड़ भवन के जीणोद्धार के लिए नदबई विधायक जगत सिंह ने 50 – 50 लाख की विधायक कोटे से करी घोषणा

 

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई में बुधवार को डहरामोड रोड़ स्थित निजी मैरिज होम में जाट समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह व नदबई विधायक जगत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। बाद में पूर्व केबीनेट मंत्री ने जाट समाज के युवाओं को जागरुक होते हुए शिक्षित होकर समाज की कुरीतियों को दूर करने को कहा। वही, समाज की मजबूती के लिए आपसी गुटबाजी को नजर अंदाज करने व एक दूसरे का सहयोग करने का आहवान किया। वही, विधायक जगत सिंह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए बजट की कमी नही रहने का आश्वासन देते हुए नदबई में महाराजा सूरजमल सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक कोटे से 50 लाख रुपए व कुम्हेर रोड़ स्थित जर्जर बस स्टेण्ड़ भवन को शुरु कराने के लिए भवन मरम्मत को लेकर 50 लाख रुपए की घोषणा की। बाद में पूर्व केबीनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह व विधायक जगत सिंह ने समारोह में मौजूद करीब 300 से अधिक प्रतिभाओं को स्मृति चिंह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया। समारोह में जाट महासभा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुंतल, प्रधान मुन्नीदेवी, नगर पालिका अध्यक्ष हरवती सिनसिनवार, उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह फौजदार, हिम्मत सिंह, आदि मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!