नदबई में परचून की दुकान से चोरी,आठ हजार रुपए और सिगरेट के दो सौ पैकेट पर किया हाथ साफ

नदबई में परचून की दुकान से चोरी,आठ हजार रुपए और सिगरेट के दो सौ पैकेट पर किया हाथ साफ

 

भरतपुर.जिले के कस्बा नदबई के हलैना रोड सब्जी मंडी के पास स्थित एक परचून की दुकान से कल देर रात अज्ञात चोर आठ हजार रुपए नगदी सहित सामान चुरा ले गए। चोरों ने सबसे ज्यादा सिगरेट के पैकेट पार किए। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नदबई के रहने वाले कपिल पुत्र जगदीश प्रसाद वैश्य की हलैना रोड सब्जी मण्डी के पास जगदीश संदीप के नाम से परचून की दुकान है। रात को चोरों ने दुकान का रोशनदान तोड़ा और फिर ऊपर की मंजिल से नीचे उतरे। इसके बाद मोबाइल की टॉर्च जलाकर दुकान की तलाशी ली। इसके बाद चोर गौ सेवा के लिए रखी दान पेटी में रखे करीब हजार 8200 रुपए सहित करीब 200 पैकेट सिगरेट पार कर ले गए। दुकानदार ने बताया कि पहले भी उसकी दुकान में 2 बार चोरी हो चुकी है। लेकिन दोनों वारदातों में अभी तक पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!