नदबई में मनाया गया दादी जानकी जी का पांचवा पुण्य स्मृति दिवस

भरतपुर 27 मार्च  2025

नदबई में मनाया गया दादी जानकी जी का पांचवा पुण्य स्मृति दिवस

वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया पुण्य स्मृति दिवस

 

नदबई.ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई में आज संस्था की पूर्व मुख्य प्रशसिका दादी जानकी जी का पांचवा पुण्य स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता कर रही सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने कहा कि हमारी दादी जानकी जी जिनको बाबा जनक कहा करते थे ,वह बहुत ही मिलनसार व कुशल नेतृत्व करने वाली सेनानी थी।जानकी जी को विश्व की सबसे स्थिर चित महिला का खिताब मिला। दादी जानकी जी सबकी विशेषता को जानकर उसे कार्य में लगाती थी। कार्यक्रम में सभी ब्रह्मा कुमार भाइयों ने दादी जी के समक्ष पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी एक अवगुण को छोड़ने का और जीवन में गुनो को धारण करने का संकल्प किया। कार्यक्रम में नारायण भाई ,सुरेश भाई ,मानसिंह भाई ,गोपाल भाई ,रामस्वरूप भाई ,अजीत भाई राजेश भाई ,आनंद भाई, गिर्राज भाई, आदि ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को भोग प्रसाद का वितरण किया गया..!!

नदबई से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!