नदबई में रेलवे कर्मचारी के आवास को चोरों ने बनाया निशाना, कर्मचारियों की बाइक सहित रेलवे के समान पर किया हाथ साफ

नदबई. क्षेत्र में चोरों ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के सरकारी आवास को निशाना बनाते हुए क्वार्टर में रखा रेलवे का सामान और रेलवे कर्मचारी के निजी सामान पर हाथ साफ किया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमर सिंह मीना ने थाने में तहरीर दी है कि 12 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने पीड़ित रेलवे कर्मचारी के सरकारी क्वार्टर के मेंन गेट सहित कमरे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां चोरों ने क्वार्टर के कमरों के गेट पर लगा शीशा तोड़ा और कमरे में रखा रेलवे का लैपटॉप, हॉटस्पॉट, जीपीएस बैटरी, रेलवे बैग, बरसाइन हाल्डर, डोरी, स्केल, फीता (30मी), स्प्राइट लेवल, थर्मोमीटर, रेलवे फाइल्स और रजिस्टर आदि रेलवे का सामान सहित पीड़ित कर्मचारी की मोटरसाइकिल व एक दूसरी मोटरसाइकिल की बैटरी, टूल्स सहित हॉटस्पॉट को चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित रेलवे कर्मचारी अपने क्वार्टर पर पहुंचा और चोरी की घटना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर चोरों के सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।।
भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे की रिपोर्ट